हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी सोनिया पर
चण्डीगढ़, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया।
यह फैसला पार्टी के राज्यस्तरीय प्रतिनिधियों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना तथा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बैठक में मौजूद थे।
बैठक में 178 प्रतिनिधियों में से 172 ने भाग लिया, जबकि अन्य ने अपनी लिखित सहमति भेजी।
मुलाना द्वारा रखे गए प्रस्ताव में कहा गया है, "कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिवों के चयन एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ी जा रही है।"
मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा, "पार्टी के सभी सदस्यों की यही भावना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंप दी जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications