चर्च के डिजाइन वाली मस्जिद बनेगी

फ्लोरंस (इटली)। इटली के फ्लोरेंस शहर में मुस्लिम नेताओं ने मध्ययुगीन वास्तुकार गियटो द्वारा तैयार किए चर्च के डिजाइन में एक मस्जिद बनाने की योजना पेश की है। मस्जिद में चर्च की तरह ही मीनारें और घंटाघर होगा।

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार केन्द्रीय इतावली कला के इमाम अल्जीर इज्‍जोदीन ने बताया, "फ्लोरेंस में ऐतिहासिक कला और सांस्कृतिक समृद्धि को बचाए रखने के लिए एक मस्जिद की जरूरत है।"

इज्‍जोदीन इटली में इस्लामिक समुदाय के संघों के प्रमुख भी हैं। उन्होंने कहा, "मस्जिद बनाने को लेकर परियोजना लगभग तैयार हो चुकी है और जल्द ही इसे शहर के मेयर मात्तियो रेंजी के सामने पेश किया जाएगा।"

रेंजी पहले ही कह चुके हैं कि वह मस्जिद के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, "अगर हमारे मुस्लिम दोस्त अपनी परियोजना को सामने रखते हैं, तो उस पर खुलकर बहस की जाएगी।"

मस्जिद के निर्माण में सफेद, हरे और काले रंग के मार्बल पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें एक खुली गैलरी, खिड़कियों सहित छह मेहराब बने हुए होंगे। मस्जिद के बीच में नमाज के लिए एक बड़ा परिसर भी होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+