भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए सलमान के पोस्टर

लखनऊ के गोमतीगनर इलाके स्थित वेब मल्टीप्लेक्स के बाहर रविवार देर शाम 50 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सलमान खान व उनकी फिल्म दबंग के पोस्टर जलाए। इस मल्टीप्लेक्स में सलमान की फिल्म दबंग दिखाई जा रही है।

गोमतीनगर थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि भारी मात्रा में मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल प्रदर्शनकारियों को वहां से तितर-बितर कर दिया।

कुमार ने कहा कि प्रदर्शन का फिल्म के शो पर कोई फर्क नहीं पड़ा। सभी शो अपने निर्धारित समय से दिखाए जा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत से सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में एक सलमान खान ने मुंबई हमलों पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देकर बेहद निंदनीय काम किया है। उनके इस बयान से पूरे देश की जनता आहत है।

उधर घटना के बाद शहर से सभी पांचों मल्टीप्लेक्सों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मालूम हो कि सलमान खान ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले से संबद्ध मामले को इसलिए भी तूल मिला क्योंकि इसमें कुलीनों को निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ट्रेनों और कस्बों पर हमले हुए हैं लेकिन उनकी ऐसी चर्चा नहीं हुई।

सलमान ने कहा, 'हर कोई जानता है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था और यह एक आतंकी हमला था। हमारा सुरक्षातंत्र नाकाम रहा था। इससे पहले भी हमारे यहां कई बार हमले हो चुके हैं और वे सब पाकिस्तान की तरफ से नहीं किए गए थे, वे यहीं से हुए थे।'

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+