बिजली गिरने से परिवार के 3 लोगों की मौत
बीकानेर पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि किसान और उसके तीनों बेटे शनिवार को खेत पर काम करने गए हुए थे, जहां दोपहर तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से संभवत: यह हादसा हुआ। तीनों के घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई तो शव पड़े हुए मिले।
रविवार सुबह सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया तथा एफ.एस.एल. टीम को बुलवाकर जांच कराई। तीनों की शव पर झुलसने के निशान मिले है। थानाप्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से रामपुरा बस्ती के सोहनलाल कुम्हार (50) तथा उसे दो पुत्र मनोज (22) व बाबूलाल (16) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications