ओबामा के दौरे से पहले माहौल सुधारने के प्रयास

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से पहले भारत और अमेरिका खीज पैदा करने वाले विवादों को खत्म कर लेना चाहते हैं। दो महीने पहले ओबामा आउटसोर्सिग एवं वीजा शुल्क मामले पर भड़क उठे थे।

माहौल सुधारने के लिए भारत और अमेरिका अब बैठकों का सिलसिला शुरू करने जा रहे हैं। यह सिलसिला विदेश सचिव निरूपमा राव के अगले हफ्ते अमेरिका दौरे के साथ शुरू होगा, जिसमें ओबामा के दौरे का एजेंडा तय होगा।

राव के दौरे के बाद इसी महीने वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा और रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी भी अमेरिका का दौरा करेंगे।

ओबामा के दौरे से जुड़े अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राव वाशिंगटन के लिए गुरुवार को रवाना होंगी। वह विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के साथ मंत्रणा करेंगी। कृष्णा संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए 20 सितम्बर को न्यूयॉर्क जाने वाले हैं।

ओबामा के दौरे की तैयारी में जुटे सूत्रों ने बताया कि विदेश सचिव का दौरा उस समय होने जा रहा है, जब दोनों ओर से ओबामा की पहली भारत यात्रा की सफलता के लिए बड़े उद्देश्यों की तलाश की जा रही है। ओबामा का दौरा 9 से 11 नवम्बर के बीच होने की संभावना है।

दोनों पक्षों को खीज पैदा करने वाले तमाम मामलों को जल्द निपटा लेने की जरूरत है, ताकि अमेरिका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति की भारत यात्रा ऐतिहासिक बन सके।

एच1-बी और एल1 वीजा शुल्क में वृद्धि तथा ओहियो राज्य द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी परियोजनाओं की आउटसोर्सिग पर लगाया गया प्रतिबंध ऐसे मुद्दे हैं, जिनका हल यदि नहीं निकाला गया तो ओबामा के दौरे पर ग्रहण लग सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+