पूर्वोत्तर में कानून व व्यवस्था की स्थिति खराब : ईरानी
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं छोटे पर्दे की अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने पूर्वोत्तर राज्यों के 10 दिवसीय दौरे की समाप्ति पर संवाददाताओं को बताया, "पूर्वोत्तर क्षेत्र की राज्य सरकारें जिनमें अधिकांश कांग्रेस शासित हैं, कानून-व्यवस्था की स्थिति पर काबू पाने में बुरी तरह विफल रही हैं। इन राज्यों में कई घोटाले सामने आए हैं। जनता के करोड़ों रुपये का गबन किया गया है।"
ईरानी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की महिलाओं को उत्साही तथा ऊर्जावान बताते हुए अफसोस जताया कि वे राजनीति एवं प्रशासन की अग्रपंक्ति में शामिल होने में सक्षम नहीं हैं।
ईरानी ने कहा कि महिलाएं यदि बड़ी संख्या में राजनीति में भाग लें तो क्षेत्र की सामाजिक, जातीय एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान सौहार्दपूर्वक हो जाएगा।
ईरानी ने 10 दिन के दौरे के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम तथा त्रिपुरा में महिला मोर्चा की इकाइयों का गठन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications