सलमान को माफी मांगनी चाहिए : सलीम खान

सलीम ने कहा कि वह बोलने में चतुर और राजनीतिज्ञ नहीं हैं और संभवत: उन्होंने गलत अल्फाज चुने।

सलीम ने समाचार चैनल 'आज तक' से कहा, "मैंने जो कुछ भी सुना है, उन्हें वह सब नहीं कहना चाहिए था। यह गलत है..वह बोलने में चतुर या राजनीतिज्ञ नहीं हैं। उन्होंने संभवत: गलत अल्फाज चुने।"

उन्होंने कहा, "उन्हें आकर (मीडिया के समक्ष आकर)माफी मांगनी चाहिए और वह ऐसा करेंगे.. वह यकीनन माफी मांगेंगे और यह बस (उनकी टिप्पणियों का बार-बार प्रसारण)फौरन बंद होना चाहिए।..मैं यह कहना चाहता हूं कि हम ऐसी चीजें न फैलाएं जो आग में घी का काम करे।"

उन्होंने कहा, "अगर उन्होंने किसी को आहत किया है या उनके द्वारा कहे गए अल्फाजों से किसी की भावनाओं को चोट पहुंची है तो उन्हें सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।"

सलमान ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले से संबद्ध मामले को इसलिए भी तूल मिला क्योंकि इसमें कुलीनों को निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ट्रेनों और कस्बों पर हमले हुए हैं लेकिन उनकी ऐसी चर्चा नहीं हुई।

सलमान ने कहा, "हर कोई जानता है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था और यह एक आतंकी हमला था। हमारा सुरक्षातंत्र नाकाम रहा था। इससे पहले भी हमारे यहां कई बार हमले हो चुके हैं और वे सब पाकिस्तान की तरफ से नहीं किये गये थे, वे यही से हुए थे।"

बाद में सलमान ट्विटर पर पोस्ट किया कि विवादों से बचने के लिए भविष्य में वह अपने सभी साक्षात्कारों को खुद भी रिकार्ड करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+