दिल्ली में निगमबोध घाट में पानी भरा
श्मशान घाट के पर्यवेक्षक नरेश आहुजा ने आईएएनएएस को बताया, "दिल्ली में रविवार को हुई भारी बारिश के कारण निगमबोध घाट के शवदाह परिसर में पानी भर गया। इसके चलते दिनभर के लिए यहां शव जलाने की क्रिया को रोक दिया गया है और शवों को वापस भेज दिया गया।"
उन्होंने कहा, "निगमबोध घाट पर रोजना तकरीबन 40 शव जलाए जाते हैं, लेकिन बारिश के चलते इसमें कमी आई है।"
गौरतलब है कि दिल्ली के सबसे बड़े शवदाह स्थलों में से निगमबोध घाट भी एक है। इस घाट पर छह सीएनजी शवदाह गृह सुविधा सहित 120 चिताओं को जलाने की व्यवस्था है।
आहुजा ने बताया, "दूसरे श्मशान घाट यहां से कम से कम 10 किलोमीटर की दूरी पर हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज (रविवार को) हम यहां से पांच शवों को लौटा चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications