अयोध्या पर फैसले के अगले दिन सोमनाथ जाएंगे आडवाणी

सोमनाथ से अयोध्या तक की रथ यात्रा निकाल कर भारतीय राजनीति की दिशा बदलने वाले आडवाणी 1990 से लगातार 25 सितम्बर को सोमनाथ जाते रहे हैं। इस बार 25 सितम्बर को उनका यहां जाने का लगातार 20वां साल होगा।

सितम्बर महीने को अपने लिए खास मानने वाले आडवाणी अपने ब्लॉग के ताजा पोस्ट में लिखते हैं, "1990 से मैं प्रत्येक वर्ष 25 सितम्बर को सोमनाथ का दौरा करता रहा हूं और भगवान सोमनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करता आ रहा हूं। इस वर्ष भी मेरा वहां जाने का कार्यक्रम है। मेरे जीवन में मील का पत्थर साबित हुए रामरथ यात्रा के शुरुआत की यह 20वीं वर्षगांठ होगी।"

आडवाणी कहते हैं, "यह यादगार इत्तेफाक ही है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अयोध्या मसले पर 24 सितम्बर को फैसला देने की घोषणा की है। मेरी सोमनाथ यात्रा के ठीक एक दिन पहले यह फैसला आ रहा है।"

उन्होंने कहा, "हर कोई अदालत के इस फैसले का इंतजार कर रहा है। हाल में पार्टी संसदीय दल की बैठक में मैंने सभी सांसदों को इस मसले पर संभावित फैसले के बारे में राय जाहिर न करने और संवेदनशील बने रहने की सलाह दी थी और सदस्यों ने ऐसा ही किया।"

उल्लेखनीय है कि आडवाणी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक आदर्श मानते हैं। उनका जन्म भी 25 सितम्बर को ही हुआ था और इसीलिए आडवाणी ने रामरथ यात्रा के लिए 25 सितम्बर की तारीख चुनी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+