ग्रेटर नोएडा में बच्चे को गोली मारी
पुलिस ने रविवार को बताया कि आयूष शनिवार रात करीब 11.15 बजे टेलीविजन देख रहा था। उसी समय दो हमलावर घर में घुसे और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बच्चे को दो गोलियां लगी हैं। उसे शारदाा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
सूरजपुर थाने के निरीक्षक अजय चौधरी ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन चल रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications