नेपाल के राष्ट्रपति चीन दौरे पर जाएंगे
यादव चीन सरकार के निमंत्रण पर बीजिंग की यात्रा करेंगे। वह शंघाई एक्सपो के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। इस समारोह में नेपाल का भी पवेलियन है।
देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण यादव ने वर्ष 2008 में चीन की यात्रा करने का निमंत्रण ठुकरा दिया था। चीन ने उन्हें ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में शिरकत करने का निमंत्रण दिया था।
कोलकाता मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र यादव ने इस वर्ष फरवरी में भारत का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications