शिवराज-दिग्विजय में शुरु हुआ वाकयुद्घ
दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों जबलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं का निराकरण न होने पर मंत्रियों को जिले में न घुसने देने के साथ मुख्यमंत्री तक को काले झंडे दिखाने की सलाह दी थी। दिग्विजय के इस बयान पर शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के भीतर ज्यादा महत्व न मिलने से दिग्विजय सिंह बौखलाए हुए हैं।
शिवराज ने कहा कि उनकी बौखलाहट का ही नतीजा है कि वे कभी चिदम्बरम पर आरोप लगाते हैं तो कभी किसी और पर टिप्पणी कर जाते हैं। "भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें, मैं तो यही कामना करता हूं।"
शिवराज के बयान पर दिग्विजय की प्रतिक्रिया है कि जब भी वे मध्य प्रदेश के दौरे पर आते हैं शिवराज सिंह बौखला जाते हैं। वे तो चाहते हैं कि शिवराज ईमानदारी से अपना काम करें। इतना ही नहीं सत्ता संभालने के बाद उन्होंने कितने वादे पूरे किए हैं, उसका हिसाब जनता को दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications