नक्सलियों ने माकपा नेता को गोली मारी, पार्टी कार्यालय में लगाई आग
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने फोन पर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लोधासुली में माकपा के एक बंद पड़े कार्यालय को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ा दिया।
उन्होंने बताया, "इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। इसके पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है।"
एक अन्य घटना में लालगढ़ बाजार में नक्सलियों ने माकपा नेता तरुण बनर्जी को काफी करीब से सीने में गोली मार दी।
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने कहा, "लालगढ़ बाजार में एक व्यक्ति को गोली मार गई है।"
बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications