ईरान अमेरिकी महिला की रिहाई पर राजी
समाचार एजेंसी 'ईरानियन लेबर न्यूज एजेंसी' (आईएलएनए) ने तेहरान के लोक अभियोजक अब्बास जाफरी दौलताबादी के हवाले से खबर दी है कि श्राउड पांच लाख डॉलर की जमानत की राशि चुकाकर स्वदेश लौट सकती हैं।
दौलताबादी ने कहा कि दो अन्य अमेरिकी शेन बॉउर और जोश फैट्टल जेल में ही रहेंगे। पर्यवेक्षकों का मानना है कि श्राउडर के स्तन में गांठ हो जाने और उन्हें इलाज की जरूरत होने की वजह से उनकी रिहाई की जा रही है।
ईरानी प्राधिकरण ने श्राउड, बॉउर और फैट्टल को जुलाई 2009 में उस समय गिरफ्तार किया था जब वे कथित तौर पर इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र से ईरान की अचिह्न्ति सीमा में प्रवेश कर गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications