ग्राउंड जीरो पर दोनों पक्षों का प्रदर्शन
ग्राउंड जीरो के निकट मस्जिद बनाए जाने के समर्थन में करीब 3,000 प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को सिटी हॉल से लेकर फेडरल भवन तक मार्च का आयोजन किया था।
दूसरी तरफ इसका विरोध करने वाले 2,500 प्रदर्शनकारियों ने भी विवादास्पद स्थल के निकट रैली निकाली।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी की गिरफ्तारी का समाचार नहीं है। कई कॉलेजों के छात्रों ने भी ग्राउंड जीरो पर प्रस्तावित मस्जिद के विरोध में प्रदर्शन किया।
पत्र के मुताबिक मस्जिद बनाए जाने के विरोध में निकाली गई रैली के नेता पाम गेलर ने मौन जुलूस के साथ अपने प्रदर्शन की शुरुआत की लेकिन बाद में रैली में शामिल लोग उग्र हो गए।
एक प्रदर्शनकारी एंड्रयू बेकहम ने कहा, "हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चल रहे हैं और हम इस्लाम के भय में नहीं जीना चाहते। हमारा केवल एक ही धर्म है और वह है ईसाइ धर्म।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications