थाम्पसन ने कोलिन से माफी मांगी
वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के मुताबिक 21 वर्षीया यौनकर्मी जेनी थाम्पसन ने यह कहते हुए कोलिन से माफी मांगी है कि जाने-अनजाने में उन्होंने कोलिन की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।
बकौल थाम्पसन, "इस घटना के लिए मैं आपसे माफी मांगती हूं। मुझे यह जानकर सबसे अधिक धक्का लगा कि आपके पति ने आपके साथ बेवफाई की है। खासतौर पर उसने यह कृत्य उस समय किया जब आप गर्भवति थीं।"
थाम्पसन ने एक सप्ताह पहले समाचार पत्र के साथ बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि कोलिन की गर्भावस्था के दौरान रूनी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। उस दौरान रूनी ने अपनी पत्नी की एक बार भी चिंता नहीं थी।
इस घटना के बाद रूनी के वैवाहिक जीवन में तूफान आ गया है। रूनी ने इसके लिए कोलिन के परिजनों के सामने कोलिन से माफी मांगी है लेकिन कोलिन फिलहाल उन्हें माफ करने की स्थिति में नहीं दिखाई देतीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications