वायुसेना का चेतक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 मरे (लीड-2)
दुमका क्षेत्र के उपपुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार पांडे ने आईएएनएस से कहा कि खराब मौसम की वजह से हेलीकाप्टर सुंदरपहाड़ी इलाके में पेराखानी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पांडेय ने कहा कि चेतक हेलीकाप्टर पश्चिम बंगाल में वायुसेना अड्डे कलईकुंडा से झारखण्ड के पाकु़ड़ जिले में स्थित सिंघारसी वायुसेना अड्डे आ रहा था। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह दुर्घटना हुई।
पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल से तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications