जनजातियों की आकांक्षाओं का ध्यान रखें मुंडा : गडकरी (लीड-1)

गडकरी ने मुंडा से यह भी कहा कि नक्सली हिंसा से निपटना उनकी सरकार के समक्ष बड़ी चुनौती है। गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर वह इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने का प्रयास करें।

उन्होंने यह सफाई भी पेश की है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर नागपुर स्थित उनके घर में आयोजित कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते वह उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले सके।

मुंडा के शपथ लेने के चंद घंटों बाद गडकरी ने एक पत्र जारी कर मुंडा को बधाई देने के साथ-साथ अपनी यह सफाई पेश की।

पत्र में गडकरी ने कहा, "झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनने पर मैं आपको बधाई देता हूं। मैं आपके शपथ ग्रहण समारोह में जाने का इच्छुक था लेकिन नागपुर स्थित मेरे घर में गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रम होने की वजह से इसमें शरीक नहीं हो सका। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"

गडकरी ने यह उम्मीद भी जताई कि मुंडा मजबूत, स्थाई और प्रभावी सरकार देंगे तथा प्रदेश की जनता खासकर जनजातीय समुदाय की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुंडा के शपथ ग्रहण समारोह में न तो पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ही पहुंचे और न ही पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+