मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : नागर
नागर शनिवार को दौसा जिले के सिकराय की ग्राम पंचायत भाण्डारेज में आयोजित भारत निर्माण जन सूचना अभियान के शुभारम्भ समारोह के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की खाद्य सामग्री में भ्रष्टाचार करने वालों व खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों से निपटने के लिये राज्य सरकार ने शुद्घ के लिये युद्घ अभियान संचालित किया है। अभियान व जांच के दौरान दोषी पाये जाने पर आरोपी को जेल भेजा जायेगा।
भारत निर्माण जन सूचना अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये क्षेत्रीय विधायक ममता भूपेश ने कहा कि गांव व गरीब के विकास के लिये राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये पत्र सूचना कार्यालय एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा अभियान चलाया गया है।
इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय नई दिल्ली के अपर महानिदेशक (वित्त) डी. एस. मलिक, जयपुर कार्यालय के अपर महानिदेशक जय गोपाल, जयपुर दूरदर्शन की निदेशक (समाचार) प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने विचार व्यक्त करते हुये अभियान की जानकारी दी ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications