मानवाधिकार कार्यकर्ता को रवींद्रनाथ ठाकुर शांति पुरस्कार
इम्फाल, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर से सशस्त्र सेना विशेषाधिकार कानून-1958 को हटाए जाने की मांग कर रहीं मणिपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता ईरोम चानू शर्मिला को शनिवार को इम्फाल में वर्ष 2010 के रवींद्रनाथ ठाकुर शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शर्मिला 4 नवम्बर 2000 से ही भूख हड़ताल पर हैं।
यह पुरस्कार भारतीय नियोजन एवं प्रबंधन संथान द्वारा प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के अंतर्गत 51 लाख रुपये नकद, एक शॉल एवं एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। शर्मिला को यह पुरस्कार जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के विशेष सुरक्षा वार्ड में प्रदान किया गया, जहां उन्हें रिमांड पर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications