राहुल का बंगाल दौरा 14 सितम्बर से
राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष मानस भुइयां ने यहां शनिवार को मीडिया कर्मियों से कहा कि राहुल 14 सितम्बर को शांतिनिकेतन स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। वहां वह युवक कांग्रेस चुनाव के ऊर्जावान प्रत्याशियों तथा निकटवर्ती ग्रामीण चुनावी निकायों के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
उसी दिन वह शहर के उत्तरी और दक्षिणी बाहरी इलाके बसीरहाट एवं गार्डन रीच में युवाओं से बातचीत करेंगे।
15 सितम्बर को राहुल जलपाईगुड़ी में चाय बागान के मजदूरों एवं जनजातियों को संबोधित करेंगे। कूचबिहार में वह अनुसूचित जातियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा दक्षिणी दिनाजपुर में युवाओं के साथ बातचीत करेंगे।
राहुल गांधी 16 सितम्बर को दिवंगत कांग्रेस नेताओं के परिजनों तथा हावड़ा में युवक कांग्रेस के प्रत्याशियों से मिलेंगे। इसके अलावा वह महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उसके बाद पश्चिम मिदनापुर जिले में अनुसूचित जनजातियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए गरबेटा जाएंगे। साथ ही वहां के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications