कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा (लीड-1)
गौड़ा ने मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को भेजे एक पत्र में कन्नड़ में लिखा, "आपकी कामना के मुताबिक मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे कार्यकाल के दौरान आपका जो समर्थन मिला उसके लिए बहुत धन्यवाद।"
बाद में पत्रकारों से बातचीत में गौड़ा ने कहा, "मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक मैंने इस्तीफा दे दिया है।"
गौड़ा से इस्तीफा मांगने के बाद येदियुरप्पा वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं इस मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा। 15 सितम्बर को लौटने के बाद मैं कहूंगा।"
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने 26 अगस्त को हसन और मैसूर मेडिकल कालेजों में हुई नियुक्तियों को रद्द कर दिया था जिसके बाद स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री रामचंद्रन गौड़ा पर अपने पद से इस्तीफा देने के लिए दबाव बढ़ गया था।
मंत्री ने भर्ती के दौरान होने वाली कथित अनियमितताओं से इंकार कर दिया है।
स्वास्थ्य शिक्षा सचिव आई.एम. विट्ठल मुर्ति की जांच रिपोर्ट के बाद येदियुरप्पा ने लैब टेक्निशियन, नर्स और अन्य पैरा मेडिकल कर्मचारियों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications