पुलिस प्रणाली में सुधार लाएगा रूस
युनाइटेड रशिया पार्टी के नेता बोरिस ग्रिज्लोव ने कहा है कि पुलिस उत्पीड़न, अधिकारियों में फैल रहे भ्रष्टाचार और आम नागरिकों के अधिकारों के हनन को देखते हुए राष्ट्रपति ने दिसंबर में ही आतंरिक मामलों के मंत्रालय को पुलिस प्रणाली में सुधार करने का निर्देश दिया था।
मेदवेदेव, ग्रिज्लोव और रूसी संसद के निचले सदन के अध्यक्ष के साथ हुई बैठक के दौरान प्रस्ताव रखा गया कि नई पुलिस प्रणाली को ऑनलाइन जारी किया जाना चाहिए।
ग्रिज्लोव ने शनिवार को बताया, "मेरे प्रस्ताव का समर्थन किया गया ।"
गौरतलब है कि कई घोटालों में पुलिस अधिकारियों के कथित तौर पर शामिल होने के मामले सामने आने के बाद से रूसी पुलिस की काफी आलोचना हो रही है।
मेदवेदेव पुलिस व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार करने का निर्देश दे चुके हैं, जिसमें अधिकारियों की संख्या में कटौती तथा उनके वेतन में वृद्धि जैसी बातें भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications