रूनी को माफ करने को तैयार है कोलिन !

एक 21 वर्षीया यौनकर्मी के साथ कोलिन की गर्भावस्था के दौरान वक्त गुजारने के मामले के खुलासे के बाद कोलिन ने गत सप्ताह रूनी से साफ शब्दों में कह दिया था कि वह उनकी सूरत तक नहीं देखना चाहतीं। कोलिन ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें रूनी की कोई जरूरत नहीं। रूनी हालांकि अपनी पत्नी से माफी मांग चुके हैं।

समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने कोलिन के मित्रों और संबंधियों के हवाले से बताया है कि कोलिन और रूनी के बीच शनिवार की रात लगभग पांच घंटे बातचीत हुई। इस पूरी बातचीत के दौरान कोलिन रूनी पर गुस्सा उतारती रही और रूनी माफी मांगते रहे।

इस गुस्से के बावजूद कोलिन रूनी को माफ करने का इरादा रखती हैं। पत्र ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "कोलिन ने प्यार की खातिर रूनी से शादी की थी। वह फिलहाल रूनी से घृणा करती है लेकिन उसे यह भी पता है कि वह उससे बहुत प्यार भी करती है और चाहती है कि उसके साथ ही रहे।"

उल्लेखनीय है कि 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने रविवार को खुलासा किया था कि रूनी के अपनी पत्नी की गर्भावस्था के दौरान महीनों तक एक 'यौनकर्मी के साथ संबंध रहे थे।'

पत्र के मुताबिक कोलिन की गर्भावस्था के दौरान रूनी का 21 वर्षीया यौनकर्मी जेनी थाम्पसन के साथ कई महीनों तक शारीरिक संबंध रहा था। इसके बदले रूनी ने थाम्पसन को काफी सारा धन दिया था। थाम्पसन के मुताबिक रूनी को एक बार भी कोलिन को धोखा देने का अफसोस नहीं हुआ था।

वायने रूनी विश्व फुटबाल के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के अलावा राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेलते हैं। हाल ही में रूनी की पत्नी कोलिन ने पुत्र केई को जन्म दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+