उपभोक्ताओं के लिए गूगल की नई पहल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस पहल के बाद जीमेल के इनबॉक्स में आप सबसे पहले महत्वपूर्ण संदेशों को देख सकेंगे।
गूगल के स्टीफन क्यूचेल ने बताया कि यह एक सामान्य फंक्शन की तरह है। उन्होंने बताया की इस सुविधा के तहत 'प्रायरिटी इनबॉक्स' होगा जिसमें सभी संदेश उपलब्ध रहेंगे। यदि आप का कोई संदेश ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है तो वह सामान्य इनबाक्स में दर्ज होगा।
क्यूचेल ने बताया कि गूगल अपनी प्रणाली में सुधार का प्रचार कर रहा है। छह महीनों के परीक्षण के दौरान पाया गया कि उपभोक्ताओं को ई-मेल बॉक्स खोलने के लिए छह फीसदी कम समय की आवश्यकता है। गूगल की इस प्रणाली में उपभोक्ताओं की निजता की भी सुरक्षा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications