उड़ीसा में हैजा से मरने वालों की संख्या 37 हुई
स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक विकास पटनायक ने आईएएनएस को बताया, "जिले में शनिवार को दो और लोगों के मारने के बाद जलजनित बीमारियों से मरने वालों की संख्या 37 तक पहुंच गई है।"
पटनायक के मुताबिक बिस्समकटक इलाके में एक 35 वर्षीय महिला की मौत शुक्रवार को हो गई जबकि काशीपुर इलाके में शनिवार को 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जिले के काशीपुर, बिस्समकटक और कल्याणपुर इलाके में जलजनित बीमारियों के 36 मामले दर्ज किए गए हैं। जलजनित बीमारियां सात और गावों में फैल गई है। अगस्त महीने से ही अब तक जलजनित बीमारियों ने 86 गावों को अपनी चपेट में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications