श्रीनगर में ईद की नमाज के बाद हिंसा

Kashmir Violence
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज के बाद अलगाववादियों ने शहर में जुलूस निकाला जबकि भीड़ ने हजरतबल के बाहर एक पुलिस बैरक को आग लगा दी, जिस वजह से इलाके में हिंसा भड़क गई।

ईद की नमाज अदा करने और खुशियां मनाने का अवसर देने के लिए प्रशासन ने घाटी के किसी भी हिस्से में कर्फ्यू या प्रतिबंध नहीं लगाये। इसका फायदा उठाते हुए हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के प्रमुख मीरवाइज उमर फारुख ने ईदगाह मैदान में ईद की नमाज के बाद शहर के लाल चौक तक एक विशाल जुलूस की अगुवाई की।

जुलूस के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई और भीड़ ने एक हजरतबल के पास एक पुलिस बैरक को आग लगा दी। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में किसी के घायल होने का समाचार नहीं है। लाल चौक में भी मोटर साइकिल पर सवार सैकड़ों युवकों ने आजादी की मांग के समर्थन में नारेबाजी की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं और भीड़ द्वारा उकसावे वाले नारे लगाए जाने के बावजूद श्रीनगर में कहीं भी सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग नहीं किया।

अधिकारी ने बताया, "हालात तनावपूर्ण हैं और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।" उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को संयम बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि असामाजिक तत्वों के हिंसा भड़काने के नापाक इरादे पूरे न होने पाएं। घाटी के अन्य हिस्सों से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने ईद की नमाज के बाद भारत विरोधी रैलियां निकालीं और आजादी की मांग के समर्थन में नारेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+