हाथ मिलाने का तरीका बताएगा आपकी उम्र

हाथ मिलाने का तरीका बताएगा आपकी उम्र

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों का कहना है कि हाथ मिलाने के तरीके से किसी व्यक्ति की उम्र का पता चल सकता है.

उम्मीद की जा रही है कि इस तरह के सामान्य परीक्षण करके रोगियों के जीवन पर आ रहे खतरे का पता लगा सकते हैं.

शोध के नतीज़े को ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है.

शोध में जिन लोगों को शामिल किया गया, उनमें से अधिकतर की उम्र 60 से अधिक थी. लेकिन ये लोग अस्पताल या केयर होम्स में रहने के बजाय समूह में रहते थे.

शोध में बुजुर्ग लोगों के शारीरिक संतुलन, हाथ मिलाते समय पकड़ और कुर्सी से उठते समय उनकी क्षमता को आधार बनाकर उनकी मृत्यु के समय का आकलन किया गया.

शोधार्थियों ने अपने अध्ययन में पाया कि हाथ मिलाते समय जिन लोगों के हाथ की पकड़ कम मजबूत थी, उनमें मृत्यु दर 67 फ़ीसदी अधिक थी.

इसके अलावा जिन लोगों के हाथ की पकड़ मज़बूत थी, उनकी आयु लंबी रही.

इस अध्ययन में शामिल और साउथैम्प्टन यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर एवन ऐही सेयर ने बताया कि इस शोध के आधार पर बताया जा सकता है कि अस्पताल में कौन रोगी अधिक समस्या से जूझ रहे हैं.

उन्होंने बताया, "शोध के नतीज़े के आधार पर हम युवाओं को दुर्बलता के बारे में सचेत कर सकते हैं और उन्हें इलाज के लिए सुझाव दे सकते हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+