BSNL ने मुफ्त में बांटे मोबाइल, सिमकार्ड

जिन लोगों को मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं, या वितरित किए जाएंगे उनसे शुरुआती 6 महीने तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार इन तीन राज्यों के बाद अन्य राज्यों में भी बीएसएनएल इस योजना को लेकर जाएगा।
राजस्थान के अजमेर में बीएसएनएल इकाई के अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ अजमेर में ही करीब 12 लाख रुपए इस योजना पर खर्च किए हैं।
खैर जो भी हो सरकार का गरीबों पर इस तरह महरबान होना शायद बुद्धिजीवी वर्ग को रास नहीं आएगा। क्योंकि गरीबों को मोबाइल फोन से ज्यादा पेट में डालने के लिए अनाज की है और कृषि मंत्रालय है कि कई लाख टन अनाज अपने गोदामों में बंद रखे हुए उन्हें सड़ा रही है। जाहिर है सरकार का यह उलटा प्लान गरीबों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications