कश्मीर पर मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक सोमवार तक टली

कश्मीर मसले पर यहां शुक्रवार को हुई कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा था कि 'सीसीएस की बैठक शनिवार' को होगी।

एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शनिवार को अवकाश का दिन था। सीसीएस के कई सदस्य जैसे वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा शहर से बाहर हैं। बैठक स्थगित होने की यही वजह हो सकती है।"

कुछ मीडिया रिपोर्टों में हालांकि कहा गया है कि 'पैकेज पर सर्वसम्मति बनाने के लिए' सरकार को थोड़ा वक्त की दरकार है। रिपोर्टों के मुताबिक कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति नहीं बन पाई।

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जो इस समय दिल्ली में हैं, ने संवाददाताओं से कहा कि वह कश्मीर पैकेज पर सलाह-मशविरा के लिए यहां रुके हुए हैं। उन्होंने भी कहा कि सीसीएस की बैठक अब सोमवार को होने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+