अयोध्या फैसले के मद्देनजर विहिप की बैठक 24 सितंबर को
इस बैठक में शामिल होने वाले साधु-संत व अन्य नेता रामजन्मभूमि मसले पर भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे।
विहिप के मीडिया प्रभारी विनोद बंसल ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के आलोक में होने वाली यह बैठक बहुत ही अहम है जो रामजन्मभूमि आंदोलन को नई दिशा प्रदान करेगी।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के 125 साल पुराने कानूनी विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक विशेष खण्डपीठ 24 सितंबर को अपना बहु प्रतिक्षित फैसला सुनाएगी।
न्यायमूर्ति एस.यू.खान, न्यायमूर्ति डी.वी.शर्मा और न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल की तीन सदस्यीय खण्डपीठ ने लंबे समय से लंबित इस मामले की सुनवाई जुलाई महीने में पूरी की और अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications