संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत
कुशीनगर के कुवेरस्थान पुलिस ने शनिवार को सिकटा निवासी जितेन्द्र मद्घेशिया के घर से उसकी पत्नी का जली अवस्था में शव बरामद किया। पुलिस को इस बारे में सूचना नवविवाहित के पिता ने दी थी। विवाहिता की शुक्रवार रात को जलकर मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताविक दुघनाथ ने अपनी पुत्री पूनम की शादी वर्ष 2003 में सिकटा निवासी जितेन्द्र मद्घेशिया से की थी जो आज-कल विदेश में है।
कुवेरस्थान पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष आर.डी. मौर्या ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications