मप्र में स्वाइन फ्लू से 3 की मौत
स्वाइन फ्लू पीड़ितों में से दो ने भोपाल और एक ने इंदौर में दम तोड़ दिया। इस तरह प्रदेश में मरने वाले मरीजों की संख्या 47 हो गई है। अब तक भोपाल में 20, इंदौर में 17, जबलपुर में आठ और ग्वालियर में एक मरीज की मौत हो चुकी है। 18 मरीजों के नमूने पॉजिटिव आने से यह आंकड़ा 193 पर पहुंच गया है।
स्वाइन फ्लू के लिए बनाए गए नियंत्रण कक्ष से जारी किए गए ब्योरे के मुताबिक प्रदेश में 473 मरीजों के नमूने लिए गए हैं। इनमें से 85 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें से 18 की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications