गणेश चतुर्थी पर गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया' (राउंडअप)

राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। लोग सुबह से ही मंदिरों में जमा हो गए और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की।

मुंबई की हर गली एवं नुक्कड़ पर सुबह से ही 'गणपति बप्पा मोरया' की जयकार सुनाई देने लगी। आतंकी हमलों की धमकियों से बेपरवाह लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर बने आकर्षक पंडालों में तथा अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति को सजाया। शहर के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। 'काकड आरती' के लिए भारी तदाद में लोग मंदिर पहुंचे। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु राय ने बताया कि पुलिस और राज्य सरकार को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक दो आतंकी कलीमुद्दीन खान उर्फ रमेश्वर पंडित तथा हाफिज शरीफ कुछ समय पहले मुंबई में दाखिल हो चुके हैं। इस कारण पूरे शहर में 86,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सुरक्षाबलों, बम निरोधक दस्तों और डाग स्क्वॉड की टीमों की भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनाती की गई है। दोनों आतंकवादियों का स्केच जारी किया जा चुका है।

तमिलनाडु में गणेश चतुर्थी उल्लासपूर्वक मनाई गई। हजारों की तादाद में लोग मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के लिए एकत्रित हुए। घरों में भी लोगों ने तड़के ही उठकर गणेश भगवान की मूर्तियों को फूल चढ़ाए। पड़ोसियों और दोस्तों के बीच चावल से बना प्रसाद 'कोझाकाट्टीस' बांटा गया। चेन्नई में पंडालों में भी भगवान गणेश की मूर्तियां रखीं गई हैं।

कर्नाटक में गणेश चतुर्थी श्रद्धा से मनाया गया। बेंगलुरू में सुबह रिमझिम बारिश के बावजूद काफी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंचे और भगवान गणेश की पूर्जा-अर्चना की। राज्य के अन्य शहरों में भी गणेश उत्सव की धूम रही। सैकड़ों हिंदू परिवारों ने अपने घर के सामने रंगोली बनाई और दरवाजों पर आम के पत्तों को टांगकर विघ्न विनायक की पूजा-अर्चना की।

बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में तीज और गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाया गया। राज्य के कई स्थानों में पूजा पंडाल बना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिरों में भी पूजा करने वाले का तांता लगा रहा।

इसके साथ ही राज्यभर में पति-पत्नी के रिश्ते की पवित्रता और समर्पण का पर्व तीज भी मनाया जा रहा है। तीज के मौके पर सुहागन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु और यशस्वी होने की मंगलकामना को लेकर दिनभर उपवास रखा। इस मौके पर बाजार में चहल-पहल भी देखी जा रही है।

इसके अलावा गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, झारखण्ड एवं पूर्वोत्तर राज्यों भी गणेश चतुर्थी पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+