बिहार में डेंगू से 2 की मौत
मुंगेर के सिविल सर्जन मुकेश कुमार ने शनिवार को बताया कि जिले में दो लोगों की मौत डेंगू से हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों मृतक शहर के ही गुलजार पोखर क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं।
इधर, मुंगेर के जिलाधिकारी अभिजीत कुमार सिन्हा ने मुंगेर के सदर अस्पताल जाकर खुद स्थिति का जायजा लिया एवं सिविल सर्जन मुकेश कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। सिविल सर्जन के मुताबिक सिन्हा ने डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध कराने तथा डेंगू नियंत्रण समिति बनाने का भी निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि शहर में मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को उपाय बताये जा रहे हैं।
इधर, सूत्रों के मुताबिक मुंगेर में पांच लोगों की मौत डेंगू से हो गई है। जबकि सात से ज्यादा लोग इस बीमारी से अभी भी पीड़ित बताए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व बेगूसराय जिले में भी एक पखवारे पूर्व डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications