त्योहारों से पहले शेयर बाजारों में तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में इस सप्ताह के कारोबार के दौरान तीन फीसदी की तेजी देखी गई जो पिछले छह महीनों में सर्वाधिक है। त्योहारों से पहले बाजारों में उत्साह देखने को मिला।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' इस सप्ताह 3.17 प्रतिशत बढ़कर 18,799.66 पर बंद हुआ। जनवरी 2008 के बाद का सबसे उच्च स्तर है। शुक्रवार को बाजार ईद-उल-फितर की वजह से बंद रहे।

सांख्यिकीय संगठन की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 63 फीसदी की वृद्धि की वजह से भारत की औद्योगिक उत्पादन की दर जुलाई में बढ़कर 13.8 फीसदी हो गई। पिछले महीने यह दर 7.1 प्रतिशत थी।

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने 13.8 प्रतिशत की वृद्धि को देश के उद्योग जगत और अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक आशावादी संकेत करार दिया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' इस सप्ताह 2.93 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,640.05 पर बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजारों में पूरे सप्ताह अच्छी लिवाली रही। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा गुरुवार को 3.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 655.40 रुपये पर बंद हुआ।

भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 3.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,982.50 पर रहा, एचडीएफसी बैंक 2.67 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,240.45 पर रहा और आईसीआईसीआई बैंक 2.48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1050.75 रुपये पर रहा।

सिप्ला 1.68 प्रतिशत गिरावट के साथ 306.45, टाटा मोटर्स 1.58 की गिरावट के साथ 1015.50, रिलायंस इंफ्रा 1.30 की गिरावट के साथ 1009.90 और एसीसी 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 980.15 पर रहा।

दुनिया भर के बाजारों में भी सकारात्मक रूझान रहा। डाउ जोन्स औद्योगिक औसत सूचकांक इस सप्ताह 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,462 अंक पर बंद हुआ।

जापान का निक्के इ औसत 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,239 पर शुक्रवार को बंद हुआ। हांगकांग का हेंगसेंग 0.43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21,257 पर बंद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+