'कश्मीर को कट्टरपंथियों का गढ़ बनने से बचाएं'

जम्मू, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीरी हिंदुओं के संगठन पनुन कश्मीर ने शनिवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह कट्टपंथी इस्लामवादियों का गढ़ बन रहे कश्मीर को बचाए।

श्रीनगर में ईद-उल-फितर की नमाज के बाद बड़े पैमान पर किए गए हिंसक प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए पनुन कश्मीर ने कहा कि कट्टपंथी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में देरी करना सरकार को महंगा पड़ सकता है।

पनुन कश्मीर के अध्यक्ष अजय चार्नगू ने जम्मू में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ऐसा लगता है कि "जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सशस्त्र बलों को प्राप्त विशेषाधिकार को कम करने और पत्थर फेंकने वाले युवकों को नौकरी देने तथा आतंकवादियों के ससम्मान पुनर्वास जैसे जो भारत विरोधी सुझाव दिए गए हैं, वे अलगाववादियों के अप्रत्यक्ष एजेंडा हैं।"

चार्नगू ने कहा, "उमर अब्दुल्ला की योजना और (अलगाववादी) सैयद अली शाह गिलानी के कश्मीर को भारत से अलग करने के एजेंडे में कोई ज्यादा फर्क नहीं लगता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+