दिल्ली में डेंगू के मामले 1,716 तक पहुंचे
आंकड़ों अनुसार दिल्ली में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और रोजना 70 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले पांच सालों में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
दिल्ली नगर निगम के अनुसार पिछले साल डेंगू के 1,153 मामले सामने आए थे और इससे तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि वर्ष 2008 में 1,312 मामले सामने आए थे और दो की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2007 में 548 मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी जबकि 2006 में 3366 मामले सामने आए थे और 36 लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications