लंदन में सिख सैनिकों की याद में बनेगा स्मारक
इस काम को संगठन 'एंग्लो सिख हेरिटेज ट्रेल' (एएसएचटी) की देखरेख में अंजाम दिया जा रहा है। संगठन लड़ाई में मारे गए सैनिकों को उनकी भूमिका को आधिकारिक रूप से पहचान दिलाने को लेकर अभियान चला रहा है। इस स्मारक को लंदन के मध्य हिस्से में बनाने की योजना है।
एएसएचटी के पास 'महाराज दलीप सिंह सेंनेटरी ट्रस्ट' की एक परियोजाना है। इस ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 1993 में किया गया था। इसका उद्देश्य एंग्लो सिख हेरिटेज को बढ़वा देना है।
पूर्व ब्रिटिश न्यायाधीश मोटा सिंह ने कहा, "सिख सैनिकों की बहादुरी अविश्वसनीय है और उनके बलिदान को याद रखना बेहद महत्वपूर्ण होगा। स्मारक 21 जांबाज सैनिकों की हमेशा याद दिलाता रहेगा। हमने औपचारिक रूप से उनके बलिदान को पहचान देने के लिए सरकार से कहा है।"
गौरतलब है कि 12 सितम्बर 1897 को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत के सारागरही की लड़ाई में ब्रिटिश इंडिया के 36वीं सिख रेजीमेंट के 21 सैनिकों ने 10,000 कबायली लड़ाकुओं से लोहा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications