अलगाववादियों का व्यवहार निंदनीय : उमर
उमर कश्मीर पैकेज पर बातचीत के लिए इस समय नई दिल्ली में हैं। उन्होंने टीवी चैनलों से बातचीत में कहा कि अलगाववादियों ने ईद के मुबारक मौके पर बेवजह हिंसा भड़काई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने उनके दफ्तर में संपर्क किया था और ईद के दिन प्रदर्शन करने की स्वीकृति मांगी थी।
उमर ने कहा, "मैंने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की इजाजत दी थी और आपने देखा कि क्या हो गया। अलगाववादियों के पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को गोलियां चलाने के लिए मजबूर किया गया, इस बात का खुलासा हो गया है।"
उन्होंने कहा, "जबकि मैंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दी, प्रदर्शनकारियों ने अग्निशमन विभाग के दो दफ्तरों और पुलिस अपराध शाखा के एक दफ्तर में आग लगा दी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिल्ली में इसलिए ठहरे हैं, क्योंकि कश्मीर के हालात पर कांग्रेस कोर कमेटी में विचार-विमर्श किया जाना है और सोमवार को सुरक्षा के मामले पर केंद्र सरकार की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications