मप्र में बरगी बांध के 6 गेट खोले, सतर्कता बढ़ी
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के मुताबिक बरगी बांध का अधिकतम जलस्तर 422 मीटर तक पानी इकट्ठा हो गया है, लिहाजा बांध से कुछ पानी निकालने के लिए 21 में से छह गेट शनिवार की शाम खोल दिए गए। इस कारण नर्मदा नदी और अन्य सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालक अभियंता एम. एल. अहिरवार ने आईएएनएस को बताया कि जबलपुर सहित नर्मदा नदी के तट पर बसे नरसिंहपुर, रायसेन, होशंगाबाद, देवास, हरदा, सीहोर, खंडवा व बड़वानी जिलों के प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।
दूसरी ओर, प्रशासनिक तौर पर नर्मदा नदी के तट पर बसी बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी गई है। बताया गया है कि बरगी बांध से 40 सेंटीमीटर तक पानी निकालने के लिए ही छह गेटों को खोला गया है। अगर बांध का जलस्तर और बढ़ता है तो और गेट भी खोले जा सकते हैं।
वहीं नर्मदा नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे है। नदी के चेकपोस्ट खलघाट पर जलस्तर 135़.06 मीटर के मुकाबले 131़.05 मीटर और राजघाट पर 123़28 की तुलना में 123 मीटर बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications