आल्सटॉम का चेन्नई मेट्रो से करार
कंपनी इस करार के तहत चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड को 168 रेल डिब्बे मुहैया कराएगी।
कंपनी ने जारी एक बयान में कहा, "अल्सटॉम चेन्नई मेट्रो को रेलगाड़ी के 42 जोड़े मुहैया कराएगी। एक जोड़े में चार डिब्बे होंगे।"
कंपनी के अनुसार चेन्नई मेट्रो को रेलगाड़ियों की पहली खेप वर्ष 2012 के अंत तक मुहैया करा दी जाएगी।
इसके अलावा कंपनी अन्य उपकरणों जैसे कि ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी), ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन (एटीओ) भी मुहैया कराएगी।
बयान में कहा गया है, "नई रेलगाड़ियां आधुनिक उपकणों से सुसज्जित होंगी। जिससे कि उनमें ऊर्जा की बचत सुनिश्चित की जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications