मेरे पास चुनाव जीतने का अच्छा मौका : मुशर्रफ

मुशर्रफ ने बीबीसी को बताया कि वह वर्ष 2013 में प्रस्तावित चुनावों से पहले स्वदेश लौटेंगे।

पाकिस्तान के पूर्व फौजी तानाशाह पिछले कुछ महीनों से मुल्क वापसी की बात कह रहे हैं। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि वह संसदीय चुनाव लड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, "मेरा पक्के तौर पर मानना है कोशिश करके नाकाम होना बिना, कोशिश न करने से बेहतर है।"

उन्होंने कहा, "इस समय पाकिस्तान में चारों ओर अंधेरा है। हमें रोशनी फैलानी होगी, हमें विकल्प सुझाना होगा, एक संभावित विकल्प जहां लोगों को कुछ रोशनी और भरोसा मिल सके।"

मुशर्रफ ने कहा, "मैं दोबारा राष्ट्रपति बनने के प्रति आश्वस्त नहीं हूं लेकिन मुझे यकीन है कि मेरे जीतने का अच्छा मौका है।"

उन्होंने स्वीकार किया कि अगर वह पाकिस्तान लौटे तो उन्हें कानूनी मुकदमों का सामना करना पड़ सकता है और उनके मारे जाने का जोखिम भी है।

मुशर्रफ ने कहा, "अब वक्त आ गया है जब हमें पाकिस्तान में नयी राजनीतिक संस्कृति शुरू करने की जरूरत है, एक ऐसी संस्कृति, जो पाकिस्तान को कृत्रिम और लोकतांत्रिक रास्ते का अहसास कराने वाले पथ की जगह लोकतंत्र के पथ, सही लोकतांत्रिक पथ पर आगे ले जा सके।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+