'मुंबई जैसा हमला भारत-पाक को युद्ध में झोंक सकता है'
राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित एक समूह ने 42 पृष्ठों की अपनी रिपोर्ट में कहा है, "विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौती उस स्थिति से निपटना होगा, जिसमें भारत के किसी प्रमुख शहर में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन मुंबई जैसी किसी घटना को अंजाम दे दें और उसमें सैकड़ों लोग मारे जाएं।"
पूर्व डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि ली हैमिल्टन और न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर टॉम कीन की अध्यक्षता वाले समूह ने कहा, "मुंबई जैसा फिर कोई हमला यदि होता है कि भारत सरकार पर कुछ करने का जबरदस्त दबाव रहेगा।"
समूह की इस रिपोर्ट के मुताबिक "ऐसी परिस्थिति में दोनों देशों के बीच युद्ध हो सकता है। हो सकता है कि इसमें परमाणु हथियारों का भी इस्मेमाल हो।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली की मुंबई हमले में प्रमुख भूमिका थी। वर्ष 2005 में डेनमार्क के अखबार में पैगम्बर मोहम्मद का कार्टून छापने वाले को मारने की भी उसने गत वर्ष योजना बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications