थरूर और सुनंदा ने की सोनिया से भेंट
पार्टी सूत्रों ने बताया कि थरूर ने सोनिया के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। सांसद ने सोनिया के साथ अपनी पत्नी का परिचय कराया।
कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि इस बैठक में राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
थरूर ने पिछले महीने केरल के पलक्कड़ जिले के अपने पुश्तैनी आवास में सुनंदा के साथ विवाह किया था।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications