मेक्सिको में जेल से 85 कैदी फरार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अमेरिका के टेक्सास की सीमा से लगे तमाऊलिपस राज्य में शुक्रवार को एक जेल से कैदी फरार हो गए।
तमाऊलिपस राज्य के महासचिव ह्मूगो एंड्रेस अराजुआ ने बताया कि कैदियों ने जेल से भागने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया है। इससे कर्मचारियों की मिलीभगत जाहिर होती है।
सेना के जवानों और अन्य एजेंसियों ने कैदियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिए हैं। सार्वजनिक सुरक्षा प्रमुख एंतोनियो गार्जा ग्रेसिया ने बताया कि इस साल जेल से 201 कैदी फरार हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications