उप्र में सड़क हादसा, महिला की मौत
पुलिस ने बताया कि यह घटना पीसावान इलाके में उस वक्त हुई, जब लखीमपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध गोकरण नाथ शिव मंदिर के लिए जा रही एक बस के खड्डे में पलट गई।
पुलिस निरीक्षक बी. एन. मिश्रा ने संवाददाओं को बताया," एक महिला यात्री की मौत मौके पर ही हो गई। हम बस में फंसे अन्य यात्रियों को निकालने में सफल रहे।"
उन्होंने बताया, "सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है।"
सभी यात्री बहराइच जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी और सामने से आ रहे अन्य वाहनों से टकराने से बचने के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से बस पलट गई। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications