दिग्विजय ने सिब्बल को नसीहत दी
हाल ही में नक्सली मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम को आड़े हाथों लेने वाले दिग्विजय ने कहा, "मंत्रालय के लिए वक्त की जरूरत यह है कि वह उच्च शिक्षा पर जोर देने की जगह स्कूली शिक्षा पर अपना अत्यधिक ध्यान केंद्रित करे।"
उन्होंने कहा, "मुझे मानव संसाधन विकास मंत्रालय पर पूरा भरोसा है कि इसे गंभीरता से लेंगे।"
उल्लेखनीय है कि सिब्बल ने शुक्रवार को कहा था कि आईआईटी में सुधार के लिए जो प्रस्तावित योजनाएं हैं उनमें विदेशी छात्रों, अध्यापकों की भर्ती के साथ चिकित्सा शिक्षा और प्रवेश परीक्षा की नई पद्धति शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications