कर्नाटक में ईद और गणेश चतुर्थी का उल्लास
बेंगलुरू में सुबह रिमझिम बारिश के बावजूद भारी संख्या में लोग नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों में जुटे और एक-दूसरे से गले मिले और बधाइयां दीं। इस मौके पर लोगों ने गरीबों को दान भी दिया।
शहर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बारिश जारी रहने के कारण मैदान गीला हो गए थे और चारों तरफ कीचड़ था। इसके बावजूद नमाज के लिए भारी संख्या लोग जुटे।
बेंगलुरू सहित राज्य के अन्य शहरों में गणेश उत्सव का आम नजारा देखा गया। भगवान गणेश की विशेष पूजा और आरती के लिए मंदिरों के बाहर लोग घंटों कतार में खड़े रहे।
सैकड़ों हिंदू परिवारों ने अपने घर के सामने रंगोली बनाई और दरवाजों पर आम के पत्तों को टांगकर विघ्न विनायक गणेश की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications