10-10-10 : शादी के लिए सबसे शुभ दिन!

Wedding
बीजिंग। चीनवासियों के लिए 10 अंक का मतलब है 'हर चीज में उत्कृष्टता'। शायद इसी वजह से चीन में बड़ी संख्या में जोड़े 10 अक्टूबर, 2010 यानी '10-10-10' को शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'शंघाई डेली' के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर युवाओं का मानना है कि यह दिन उनके लिए काफी शुभ है क्योंकि यह चीनी मुहावरे 'हर चीज में उत्कृष्टता' को चरितार्थ करता है।

चीन में आठ अगस्त, 2008 यानी '8-8-8' को शादी करने वाले लोग इसे काफी भाग्यशाली दिन मानते हैं। वहीं नौ सितम्बर, 2009 यानी '9-9-9' को शादी करने वाले लोगों का मानना है कि इस दिन शादी करने से उनकी शादी लंबे समय तक निभेगी।

चीन के प्रमुख शहर शंघाई में स्थित विवाह पंजीकरण कार्यालय के मुताबिक इस दिन शादी करने के लिए ऑन लाइन काफी संख्या में लोग अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। शंघाई सिविल अफेयर्स ब्यूरो के मुताबिक लोग शादी के लिए 10 से 10.20 बजे के बीच का समय निर्धारित करवा रहे हैं।

'10-10-10' के दिन विवाह के बंधन में बधने जा रहे एलिस हुओ ने कहा, "अच्छी शुरुआत से आधी सफलता अपने आप मिल जाती है। हम इस बात में विश्वास करते हैं कि यह दिन हमारे लिए शुभ है और इस दिन शादी करने से हमारे वैवाहिक जीवन की शुरुआत काफी अच्छी होगी"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+